फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 1.17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी में दो गिरफ्तार, दिल्ली से ऑपरेट टटलू गैंग का देशभर में नेटवर्क

Sun, 12 May 2019 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी के आरोपियों का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
1.17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में  मेरठ में सदर पुलिस और साइबर सेल ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से अलग-अलग बैंकों की कई चेकबुक, एटीएम कार्ड बरामद हुए। आरोपियों ने आठ माह पहले एक निजी कंपनी के खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को हैक करके ठगी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गौरव सोनी निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं नैनीताल और नितिन चौहान निवासी 130 ए-ब्लॉक विजयनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। सितंबर 2018 में सारुनगर, सरधना रोड निवासी प्रवीण कुमार के मोबाइल नंबर को हैक करते हुए साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1,17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की थी। 

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर धनप्रकाश दक्ष की जांच के बाद आरोपी गौरव और नितिन पकड़े गए। एसएसपी ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है। इस गैंग के मुख्य आरोपी कालीचरण की भोपाल में लोकेशन बताई गई। जिसकी तलाश में पुलिस टीम भोपाल भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कुछ और साथियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा इन दोनों आरोपियों से जुड़े सभी बैंक खाते सीज कराए जा चुके हैं। खुलासे के दौरान एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी कैंट रामअर्ज और एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता मौजूद रहे। 

मोबाइल के जरिये आपके बैंक खाते तक पहुंचने वाला टटलू गैंग दिल्ली से ऑपरेट हो रहा है। इस गैंग का नेटवर्क देश भर में फैला है, जो मोबाइल कॉल कर या आपका नंबर हैक कर आपका बैंक खाता साफ कर रहा है।

भोपाल, महाराष्ट्र, देहरादून, मथुरा व पलवल समेत कई राज्यों में इन ठगों की गुंडागर्दी चलती है। दबिश के दौरान पुलिस पर हमला तक कर देते हैं। मोबाइल कंपनी से भी इनकी साठगांठ की बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि आपकी सावधानी ही आपको आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें