फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: यूपी के सहारनपुर में काम दिलाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

Wed, 20 May 2020 05:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को सरसावा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित समाज की महिला से उसकी ही बिरादारी के दो युवकों ने काम दिलाने के बहाने एक कोठी में ले जा कर सामुहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इतना ही नहीं उसकी वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने का डर दिखा कर यौन शोषण करते रहे। महिला द्वारा पति को बताए जाने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार देर रात सरसावा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला की तहरीर पर उसकी ही बिरादारी के दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। जनवरी माह में दो युवक उसे सरसावा में पेट्रोल पंप के समीप एक कोठी में काम कराने का बहाना कर लेकर आए तथा उस के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान मोबाइल से वीडियो बना ली। इसके बाद भी आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसका दैहिक शोषण करते रहे। जब उसने इसी माह आरोपियों की धमकी को दरकिनार कर पति को सारी बात बताई तो आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर दी। इससे वह बुरी तरह से मानसिक तनाव में आ गई। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों अभिषेक और स्वराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभिषेक को पकड़ लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें