यूपी के मेरठ में एक सड़क हादसे में एक ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक दूसरे हादसे में एक ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामालों की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि बेगमपुल के नजदीक कुछ झुग्गी झोपड़ी वाले रहते हैं। यहां सड़क पर बने डिवाइडर पर भी कई लोगों ने अपनी अस्थाई रिहाइश बनाई हुई है। यहीं पर एक परिवार की ढाई साल की बेटी किसी तरह डिवाइडर से नीचे आ गई। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल डाला। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची की मां उसके पास नहीं थी। वहीं बच्ची का पिता किसी अपराध में जेल की सजा काट रहा है। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।