फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के मासूम को स्वाइन फ्लू, गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर

Tue, 25 Jul 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मासूम को स्वाइन फ्लू
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। अब ढाई साल के मासूम को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसे ईव्ज चौराहा स्थित निजी अस्पताल से दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के माता-पिता समेत 10 परिवारजनों को टेमी फ्लू की दवा दी है।
विज्ञापन


उमैर के पिता अल्ताफ ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के खतौली के रहने वाले हैं। उनका होटल है। 13 जुलाई से उमैर को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत है। उसे खतौली में निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जबकि 16 जुलाई को वहीं निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तबियत में सुधार न होने पर 17 जुलाई को ईव्ज चौराहा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। शुरू में लग रहा था कि निमोनिया है, लेकिन जब निमोनिया की दवाइयों से भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उमैर का उपचार कर रहे डॉक्टर को उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दिए।
विज्ञापन

शासन ने जारी किया अलर्ट

स्वाइन फ्लू
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि डॉक्टर ने निजी लैब के बजाय सीधे थ्रोट स्वेब (गले की लार) का सैंपल जांच के लिए मेडिकल अस्पताल की माइक्रो बायोलॉजी लैब में भेजा। जहां से सोमवार को इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें स्वाइन फ्लू होना पाया गया है। मेरठ में अब तक छह मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी हैं।

स्वाइन फ्लू के मद्देनजर शासन ने अलर्ट जारी किया है। सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 43 रोगी मिलने और तीन की मृत्यु होने की सूचना है। इस संक्रमण (एन्फ्लुएन्जा ए- एच1 एन1) का प्रभाव वर्तमान में बढ़ रहा है। लिहाजा इस बीमारी से संबंधित दवाइयां सुनिश्चत कर लें। वैक्सीन और टेमी फ्लू केअलावा मास्क, ओसेल्टामिवीर 75, 45 और 30 एमजी के कैप्सूल, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) रखने की हिदायत दी गई है। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ से ये दवा आदि ले ली गई हैं। कार्यालय से व्यक्तिगत तौर पर एक कर्मचारी को लखनऊ भेजा गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें