फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छापा मारकर ढाई क्विंटल रसगुल्ले नष्ट कराए

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापा मारकर पकडे गए रसगुल्ले। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह कादिर सब्जी वाली गली में एक घर में मिलावटी रसगुल्ले बनाए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच करने पहुंची। टीम ने मौके से रसगुल्लों के नमूने लिए और लगभग ढाई क्विंटल प्रदूषित रसगुल्लों को नष्ट कराया। किसी व्यक्ति द्वारा जिले के आला अधिकारियों को दिवाली के मद्देनजर काफी मात्रा में मिलावटी रसगुल्ले बनाए जाने की सूचना दी गई थी।
कमिश्नर के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोगेंद्र प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतीश कुमार को साथ लेकर कादिर सब्जी वाली गली में अबुजर के मकान पर छापा मारा। छापे की सूचना लीक होते ही अबुजर गोदाम बंद कर भाग गया। खाद्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को बुलाया और किसी तरह गोदाम में प्रवेश किया। गोदाम में रखे रसगुल्लों आदि के सैंपल लेकर सील किए गए। बताया गया कि आरोपी द्वारा लगातार मिलावटी रसगुल्ले बनाने का काम किया जा रहा था। मिलावटी रसगुल्लों को कस्बे व आसपास के इलाकों में हलवाई की दुकानों पर सस्ते दामों में सप्लाई किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि मौके पर लगभग 10 क्विंटल रसगुल्ले मिले हैं। इनमें से कुछ ठीक हैं। लगभग ढाई क्विंटल के आसपास प्रदूषित और कीड़े आदि पड़े रसगुल्लों को नष्ट कराया गया। रसगुल्लों के तीन सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापा मारकर पकडे गए रसगुल्ले। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें