फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में ई-रिक्शा लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में ई-रिक्शा लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मवाना। नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई ई-रिक्शा तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नौ जनवरी को थाना फलावदा क्षेत्र के गांव नागौरी निवासी सहेंद्र कुमार पुत्र फकीरा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर निलोहा गांव के पास उसकी ई-रिक्शा को लूट लिया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना थाना पुलिस ने आरोपी रहीसुद्दीन सैफी (कबाड़ी) पुत्र निजामुद्दीन निवासी फलावदा रोड मदीना मस्जिद के पास मोहल्ला मुन्नालाल व अनवर पुत्र मोहम्मद खान शेखजादा निवासी नागर कॉलोनी भैंसा रोड को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा बरामद की है। इनके दो साथी यामीन निवासी पक्का तालाब मौहल्ला काबलीगेट, जाहिद निवासी मोहल्ला काबलीगेट अभी फरार है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें