उपचार के दौरान अस्पताल में हो गई थी हर्षित की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। टीपीनगर में हर्षित की हत्या करने वाले न्यू किशनपुरा निवासी कुणाल और ग्राम निधावली हापुड़ निवासी कुणाल उर्फ क्रिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई लोहे की रॉड भी बरामद की है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि धनतेरस के दिन शेखपुरा निवासी हर्षित की बाइक टच होने के विवाद हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने हर्षित का विवाद हुआ था। दोनों आरोपियों ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर लोहे की रॉड से हर्षित पर जानलेवा हमला किया था। उपचार के दौरान हर्षित की मौत हो गई थी। पुलिस ने जानलेवा हमले के केस में बाद हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू की थी। पुलिस की जांच व आरोपियों से पूछताछ में किशनपुरा निवासी रोहित, सागर और प्रिंस के नाम सामने आए हैं। इन आरोपियों के नाम केस में शामिल कर लिए गए हैं।