जानीखुर्द। गांव किठौली में बुधवार की रात चार युवकों ने पड़ोसी के घर में घुसकर रंजिश में पिस्टल से गोली चलाई। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक भाग गए। घटना में नामजद चार आरोपियों में से पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से पिस्टल बरामद की है।
गांव किठौली निवासी अंकित ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक उससे रंजिश रखते हैं। बुधवार रात आरोपी युवकों ने उसके घर में जबरदस्ती घुसकर पिस्टल से गोली चलाई। उन्होंने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट भी की। आरोपी ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार अंकित ने गांव के ही प्रेमप्रकाश, प्रिंस, दीपक और आर्यन के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्रेमप्रकाश और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रिंस से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है। बरामद पिस्टल के बारे में जानकारी की जा रही है।