फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव, पीएसी व कई थानों की पुलिस तैनात

Thu, 30 Jul 2020 11:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • पाडली मांडू में हुआ था दोहरा हत्याकांड, आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
  • गांव में शांति व्यवस्था को कायम रखने को गांव को छावनी बना दिया गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गांव पाडली मांडू में कुत्ते की खरीदारी को लेकर रंजिशन हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


पांचों टीमें विभिन्न क्षेत्रों में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में रानू् एवं रामू शामिल है। उनके खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है।

कोतवाल रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था को कायम रखने को गांव को छावनी बना दिया गया है। गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी और कई थानों की पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण गांव में बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस अवगत कराने के बाद आरोपियों पर पहले से ही कड़ी कार्रवाई कर देती तो हादसा नहीं होता। गिरफ्तारी के भय से फरार आरोपियों के घरों में ताले लटके है।

गांव के लोगों का कहना है कि पहले गांव के लोग शाम को घरों से बाहर निकल कर गांव के तिराहे, चौराहे पर एकत्र होकर आपस में बातचीत कर लेते थे। पर घटना के बाद तिराहे चौराहे पर एकत्र होना तो दूर सड़कों पर भी कोई नहीं दिखाई दे रहा है। कोतवाल का कहना है कि आरोपियों से घटना के बारे में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार रात गांव के केहर सिंह और सतेंद्र आदि में रंजिशन झगड़े के बाद हुई फायरिंग में केहर सिंह और सतेंद्र पक्ष प्रशांत कुमार उर्फ वीशू की मौत हो गई थी। सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। सतेंद्र का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें