हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में रंजिश के चलते रविवार को अंकित (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव लुकाधड़ी में 30 अप्रैल 2020 को कूड़े के गड्ढे की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें सैनी और चौहान दो पक्ष थे। इस विवाद में दोनों ओर से हुई फायरिंग में विनोद सैनी की मौत हो गई थी। आरोपी पिता-पुत्र सहित पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया, जो करीब एक वर्ष पूर्व जमानत पर बाहर आ गए। सैनी पक्ष के लोग विनोद की मौत का बदला लेने के लिए उनके पीछे लग गए और उन्होंने रविवार को गांव से बाहर जाते समय अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों बबलू और अरिहंत को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपी बबलू ने बताया कि उसने ही अंकित की हत्या की है। उसने अपने चाचा की मौत का बदला मौत से लेने की कसम खाई थी। वह कई दिनों से रेकी कर रहे थे। पुलिस ने बबलू के कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।
गंभीरता से नहीं लिया पुलिस ने यह विवाद
अंकित के पिता कंवरपाल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि सैनी पक्ष के लोग अक्सर उन्हें देखकर छींटाकशी करते थे। पिछले छह माह में उन्होंने कई बार खेतों पर भी उनका पीछा किया, लेकिन सतर्कता के कारण वह बच निकले। सारी घटनाएं की शिकायत लगातार करने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपियों ने गोली मारकर उनके पुत्र की हत्या कर दी