फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान को गोली मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। दो दिन पूर्व ग्राम पूठी में खेत में पानी के विवाद में किसान को गोली मारने के मामले में घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मवाना बस बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किसान की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम पूठी निवासी मनीष पुत्र अनिल बुधवार सुबह गांव में ही अपने खेत पर धान की फसल के लिए खेत तैयार कर रहा था। पड़ोसी किसान कृष्ण अवतार त्यागी पुत्र गंगा शरण त्यागी का खेत है। जिसे गांव के धर्मेंद्र पुत्र धारा सिंह ठेके पर लेकर खेती कर रहा है। खेत में पानी भर जाने को लेकर किसान मनीष के साथ धमेंद्र पक्ष के सतेंद्र, राजा, अनुज, अतुल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग भी की जिसमें पीड़ित किसान मनीष के तीन गोली लगी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायल मनीष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित के छोटे भाई नितिश कुमार ने गांव के ही धर्मेंद्र, सतेंद्र पुत्रगण धारा, राजा पुत्र धर्मेंद्र, अनुज व अतुल पुत्रगण सतेंद्र व धर्मेंद्र की मां सब्दों के नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने मवाना बस स्टैंड पर आरोपी धर्मेंद्र पुत्र धारा सिंह व राजा उर्फ प्रियांशु पुत्र धर्मेंद्र को दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वहीं, गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें