फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिरों व घरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के तीन गांवों और मंदिरों में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, चांदी के जेवर, एलजी कंपनी की एलसीडी टीवी और 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के अनुसार, परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले एक माह में अलग-अलग गांवों में मंदिरों व घरों में चोरी की कई घटनाएं हुई थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीम गठित कर रखी थी। पुलिस ने बीती रात गोविंदपुरी चौराहे के समीप मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस ने गांव पसवाड़ा, गोविंदपुरी व कुआ खेड़ा में चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों की निशानदेही से घरों व मंदिरों से हुई चोरी के सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान शाहनूर उर्फ इमरान, वासिल उर्फ भड़ाना निवासी ग्राम जिसौरा थाना मुंडाली के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 5,200 रुपये नकद, दो की-पैड मोबाइल, सफेद धातु की चार बिछिया, एक सफेद धातु का मंगलसूत्र और एलजी कंपनी की एक एलसीडी टीवी, 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी शाहनूर पुत्र अबरार पर थाना परीक्षितगढ़, भवानपुर, मुंडाली, खरखौदा व गंगानगर थानों में दो दर्जन मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस अन्य एक आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें