फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी की फोटो वायरल, दो भतीजों पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। एक गांव की महिला ने अपने दो भतीजों पर बेटी की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

महिला ने दौराला थाने में बताया कि उनकी 27 वर्षीय बेटी लंदन में नौकरी करती है। आरोप है कि भतीजे अर्जुन ने बेटी की फोटो में शराब और सिगरेट जोड़ी। दूसरे भतीजे शौर्य ने यह फोटो कई लोगों को भेजकर बदनाम किया। यह फोटो 13 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे बेटी की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। फोटो हटाने को कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने पुलिस से फोटो वायरल करने पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें