फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उद्यान विभाग के आरएस राठौड़ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके तहत औषधि फसलों को बढ़ावा देने की बात कही। प्रशिक्षण में कृषि विवि मोदीपुरम से डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अरविंद कुमार राणा ने फसलों व उससे संबंधित तकनीक से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। डाबर रिसर्च डेवलपमेंट सेंटर साहिबाबाद के विशेषज्ञ वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेंद्र भगत ने औषधीय फसलों की मार्केटिंग अथवा एवं फसलों के प्रदर्शन देने की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र पाल गंगवार ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं औषधीय फसलों की संभावनाओं एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। उद्यान विभाग मेरठ से जयकुमार सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि इस योजना में कृषक को काफी लाभ प्राप्त होता है औषधीय फसलों के पौधे खरीदने हेतु सीमैप लखनऊ एवं सबडिवीजन नगला पंतनगर उत्तराखंड मानक के अनुसार गुणवत्ता युक्त पौधे खरीदने की सलाह दी। उद्यान विभाग मेरठ से संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार आयुष मिशन द्वारा कृषकों के मध्य बैग का वितरण किया। 50 कृषकों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में सतीश कुमार, धर्मवीर, तेजवीर, अवनीश, कृष्णपाल व अत्ताउल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें