फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क ने बढ़ाया मालभाड़ा

Tue, 17 Apr 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
मवाना रोड पर बदहाल सड़क के कारण जहां आम जनता परेशान हैं, वहीं व्यापारियों को माल भाड़ा दोगुना देने से काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही माल ले जाने वाले वाहनों को मेंटीनेंस भी बढ़ गया है। कुछ तो इस सड़क पर माल छोड़ने के लिए मना ही कर रहे हैं। जिसके चलते व्यापारियों में नाराजगी है। इंचौली व्यापार मंडल के मुताबिक वह जल्द ही केंद्रीय परिवहन मंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। 
मेरठ-पौड़ी हाइवे (मवाना रोड) कई माह से बदहाल है। गड्ढों के कारण इस पर चलना दूभर हो गया है। इंचौली व्यापार मंडल अध्यक्ष इसरार सिद्दीकी ने बताया कि रोजाना माल-लाने ले जाने के लिए व्यापारियों पर दोगुनी मार पड़ रही है। वाहन स्वामी ने टूटी सड़क के कारण माल भाड़ा दोगुना कर दिया है। वाहन स्वामियों का कहना है कि गड्ढों के कारण मेंटीनेंस बढ़ गया है। व्यापारियों ने कहा कि यदि सड़का का निर्माण का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन करेंगे। शाज अली, शाहनावाज आलम कोषाध्यक्ष इंचौली व्यापार मंडल, अनिल रस्तोगी, राहुल, रफिया, वकील, मानू, इंतजार, अमीरुद्दीन, सतपाल, रोहित, अंकित और अक्कू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार हो रहे परेशान 
हाइवे पर गहरे गड्ढे हो जाने पर कुछ जगहों पर लोगों ने खुद ही गड्ढों को भरा है। इसमें जेपी कॉलेज के सामने और इंचौली स्थित शॉर्पेन पब्लिक स्कूल व मसूरी भट्ठे के पास लोगों ने मिट्टी और भट्टे की राख से गड्ढों को भर दिया है। राख और मिट्टी उड़ने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें