फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार हत्याकांड: बहन मोना त्यागी का वीडियो वायरल, बोली- मेरे पिता बेकसूर, पकड़ा नहीं गया असली हत्यारा

Mon, 08 Jun 2026 03:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: हापुड़ के तुषार त्यागी की हत्या में पुलिस पिता सुंदर त्यागी और उसके साथी को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इस केस में नामजद बिट्टू और तरुण त्यागी की भूमिका की जांच अभी जारी है। ऐसे में तुषार की बहन मोना त्यागी का वीडियो वायरल रहा है।
विज्ञापन
मोना त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित तुषार हत्याकांड को लेकर बहन मोना त्यागी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसमें वह अपने पिता को निर्दोष बताते हुए कह रही है कि जिसने उसके भाई को मारा, वह अब तक नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन



 

तुषार त्यागी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मई को हापुड़ के दोयमी गांव निवासी तुषार की पत्नी शिखा त्यागी ने खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि एक मई की रात करीब आठ बजे तुषार के मोबाइल पर किसी ने खाना लेकर आने के लिए कॉल किया था। वह अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर घर से चला गया। करीब एक घंटे बाद नौ बजे तुषार ने पत्नी को व्हाट्सएप कॉल कर कहा था कि उसकी फील्डिंग सेट हो गई है। उसे कुछ लोग जंगल में ले जा रहे हैं और मारने की बात कह रहे हैं। यह कहकर उसके दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए थे।
 

तुषार की फाइल फोटो। हत्यारोपी पिता सुंदर त्यागी और बिट्टू त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 11 बजे अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी के मोबाइल से तुषार के दोस्त क्रिश के पास फोन आया। उस समय क्रिश परिजनों के साथ तुषार को तलाश रहा था। क्रिश का कहना था कि बिट्टू ने उसे बताया कि तुषार को उसने गोली मार दी है। इसके बाद बिट्टू का फोन भी स्विच ऑफ हो गया था।
 

बता दें कि एक मई की रात लगभग 12 बजे मोना त्यागी ने अपने पिता पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर पांची पुल के नीचे तुषार की स्कॉर्पियो खड़ी मिली और इसमें ड्राइविंग सीट पर तुषार का शव था। गिरफ्तारी के बाद मोना ने अपने पिता से बात की थी। इसके बाद से वह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।
 

पांच ऑडियो रिकॉर्डिंग की थी शेयर, तरुण पर आरोप लगा रहा तुषार
परिजनों का कहना है कि वारदात से लगभग एक माह पहले तुषार का अपने गांव के ही तरुण त्यागी से विवाद हो गया था। तरुण ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत पुलिस से करवा दी थी। इसके बाद तुषार ने पांच ऑडियो रिकॉर्डिंग कर गांव के एक व्हाट्टएप ग्रुप पर शेयर की थीं। इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में तुषार तरुण पर आरोप लगा रहा है।
 

बिट्टू त्यागी के घर के बाहर मिला था खून
वारदात के बाद पुलिस जब नामजद किए गए बिट्टू त्यागी के घर के बाहर पहुंची तो वहां खून के निशान मिले थे। इसके नमूने पुलिस ने जांच के लिए भेजे हैं। बिट्टू त्यागी ने वारदात के बाद एक वीडियो वायरल किया था। उसने कबूल किया था कि वह वारदात के दौरान वहां मौजूद था लेकिन उसने कहा था कि उसने हत्या नहीं की। उसने तुषार त्यागी को राष्ट्रवादी निर्माण दल का हापुड़ जिले का मीडिया प्रभारी बताया था जबकि वह खुद इस पार्टी का जिला प्रभारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह निर्दोष पर कार्रवाई करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभी तक सुंदर त्यागी के तुषार की हत्या करने की बात सामने आई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। 
- प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें