फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: सूरज की तपिश ने झुलसाया, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, बारिश के नहीं आसार

Mon, 08 Jun 2026 02:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही तेज धूप परेशान कर रही है और दोपहर में हालात बेहद खराब हो रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और जानवर व पक्षी भी गर्मी की मार झेल रहे हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर धूप से परेशान युवती। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार जारी है। सोमवार को मेरठ में सुबह से ही तेज धूप और साफ आसमान ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश और बढ़ गई, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गर्म हवाओं के अभाव के बावजूद दिन भर गर्मी का असर बना रहा।
विज्ञापन

 

गर्मी के तेवर इतने तीखे हैं कि सुबह से ही सड़कों और बाजारों में आवाजाही काफी कम देखी गई। दोपहर के समय, जब सूरज की तपिश अपने चरम पर है, तब अधिकांश लोग अपने घरों और कार्यालयों में ही दुबके हुए हैं। मौसम के साफ रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
 

आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हवा का रुख फिलहाल शांत बना हुआ है, जो गर्मी के प्रभाव को और बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि निकट भविष्य में बारिश के कोई विशेष आसार नजर नहीं आ रहे हैं। साफ आसमान और तेज धूप के चलते दिन के तापमान में लगातार वृद्धि होने की पूरी संभावना है।
 
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की सलाह
बढ़ती गर्मी को देखते हुए, मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के अन्य उपाय अपनाने पर भी जोर दिया गया है। लगातार बढ़ती गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और आने वाले दिनों में भी तत्काल राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम दिखाई दे रही है।

ये भी देखें...
सिपाही भर्ती परीक्षा: छात्र बोले- सामान्य ज्ञान में पूछे तीखे सवाल, बाकी पेपर रहा आसान; चौकस रही व्यवस्था

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें