फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार हत्याकांड : बचाव पक्ष ने दिया नया शपथ पत्र, अभियोजन पक्ष बोला- सत्यापन कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- हापुड़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
- आरोपी पिता की जमानत निरस्त करने की याचिका पर अब 17 अगस्त को होगी सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में एक जून को हुई हापुड़ निवासी तुषार त्यागी की हत्या के आरोपी पिता सुंदर त्यागी की जमानत निरस्त करने की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने याचिका पर आपत्ति जताई है और वादी तुषार की पत्नी शिखा का नया शपथ पत्र न्यायालय में दिया है। अभियोजन पक्ष ने शपथ पत्र सत्यापन कराने के लिए कहा है। अब जमानत निरस्त करने की याचिका पर 17 अगस्त को सुनवाई होगी।

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पांची गांव के अंडरपास के नीचे एक जून की रात स्कॉर्पियो सवार हापुड़ के गांव दयोमी निवासी तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पहले तुषार की बहन मोना ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि उनके पिता सुंदर ने भाई की हत्या की है। बाद में तुषार की पत्नी शिखा ने गांव के ही तरुण त्यागी व हापुड़ निवासी बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी के खिलाफ खरखौदा थाने पर पति की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बहन ने भी वीडियो जारी कर अपने पिता के निर्दोष होने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 36 बीघा भूमि का विवाद बताते हुए देहरादून में नाम बदलकर विकास सुमन नाम से रह रहे सुंदर त्यागी, उसके साथी देहरादून निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। बाद में बिट्टू त्यागी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। तरुण त्यागी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वादी के शपथ पत्रों का सत्यापन कराने के लिए संबंधित थाने भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें