फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार चौधरी ने वेटलिफ्टिंग में 289 किलो भार उठाकर जीता गोल्ड

Thu, 15 May 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
तुषार चौधरी ने वेटलिफ्टिंग
विज्ञापन
बिजनौर। गिलाड़ी निवासी वेटलिफ्टिंग सेंटर के खिलाड़ी तुषार चौधरी ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 102 किलोभार वर्ग में 289 किलोभार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। तुषार चौधरी ने यह सफलता बिहार के राजगिर में चल ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाई। खिलाड़ी तुषार चौधरी के प्रदर्शन से जनपद के वेटलिफ्टर गदगद हैं। कोच करण सिंह ने कहा कि आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुषार चौधरी शानदार प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


जिले के ग्राम फूलसंदा निवासी किसान संजय सिंह के पुत्र तुषार चौधरी बिहार में चल रही प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। वेटलिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे जसवंत सिंह ने बताया कि तुषार चौधरी ने 102 किलो भार वर्ग में 289 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 102 तथा क्लीन एंड जर्क में 126 किलो भार उठाया। बताया कि तुषार चौधरी का पिछला रिकॉर्ड 282 किलो भार वर्ग का था। अपने भार वर्ग में जिसे उन्होंने स्वयं ही तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तुषार चौधरी गांव गिलाड़ी स्थित वेटलिफ्टिंग सेंटर पर अभ्यास करते हैं।

केंद्र के कोच करन सिंह ने बताया कि तुषार चौधरी के खेलो इंडिया में किए गए प्रदर्शन से वह बेहद खुश हैं। जिले के पर्व चौधरी, तुषार चौधरी सहित 12 खिलाड़ी व राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के कई वेट लिप्टन द्वारा अच्छा प्रदर्शन किए जाने से गिलाड़ी वेटलिफ्टिंग का हब बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें