फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को लक्ष्य बनाओ, मेहनत से सफलता पाओ : वंदना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में डीएफओ वंदना फोगाट ने छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य और करियर की योजनाओं पर संवाद करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और सिविल सेवा के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

डीएफओ ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, प्रक्रिया और जरूरी रणनीति की जानकारी देते हुए कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए दृढ़ विश्वास, कड़ी मेहनत, त्याग और अनुशासन सबसे जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल और प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ रोजगार, स्वावलंबन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होना भी जरूरी है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मंच संचालन प्रवक्ता हर्षि गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें