फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्यूशन शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की एक 12वीं की छात्रा के पिता ने उसके ट्यूशन शिक्षक आशुतोष पर छात्रा से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये व जेवरात ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने शिक्षक की मां, बहन और बहनोई को भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिड़ित पिता ने बृहस्पतिवार को नौंचंदी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। बेटी करीब एक साल से आरोपी शिक्षक आशुतोष के यहां ट्यूशन पढ़ती थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बेटी के साथ गलत हरकत की थी। बेटी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी। परिजनों ने आरोपी को समझाया, लेकिन आसपास कोई दूसरा ट्यूशन नहीं होने के कारण बेटी वहां पढ़ने जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार, करीब चार महीने पहले बेटी गुमसुम रहने लगी थी। पूछने पर उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई लाख रुपये हड़प लिए हैं। आरोप है कि सात सितंबर को आशुतोष, उसकी मां कमलेश व दो अन्य आरोपियों ने घर में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद भी ले लिए थे। गत 27 सितंबर की शाम एक लिफाफा घर पहुंचने के बाद परिजनों को दोनों का विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र और शादी से संबंधित दस्तावेज मिले थे।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें