संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना रोहटा पुलिस ने ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि 25 अगस्त को चिंदौड़ी खास गांव निवासी पंकज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने खेत से ट्यूबवेल का सामान चोरी होने की जानकारी दी थी। गांव के कई अन्य किसानों के खेतों से भी चोरी की वारदातें सामने आई थीं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रजापुर निवासी मोनू और खिवाई निवासी आमिर को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर रोहटा निवासी एहसान को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एहसान की निशानदेही पर श्यामनगर मेरठ निवासी नौशाद, इंचौली निवासी वसीम और औरंगशाहपुर डिकी निवासी साहिल मलिक भी पकड़े गए। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी मोनू का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ रोहटा और बिनौली थानों में आबकारी, चोरी और आयुध अधिनियम सहित वर्ष 2018 से 2023 तक कई मुकदमे दर्ज हैं।
-