घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। हिंदू युवा वाहिनी के पुनीत आदि कार्यकर्ता बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से आए यूपी 100 की गाड़ी पर सवार पुलिस कर्मियों ने बाइक रुकवाकर उनके साथ बदतमीजी की। कार्यकर्ताओं की सूचना पर दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा किया।
बता दें कि उस समय सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया भी वहां मौजूद थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने यूपी 100 पुलिस को बुलवा लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्होंने रास्ते से बाइक हटाने को कहा था। जिस पर युवकों ने ही अभद्रता की है। थाने में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवा वाहिनी कार्यकर्ताओें ने लिखित शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/