फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी से लूटपाट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार में राष्ट्रीय एथलीट से लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के शीशे वाले गुरुद्वारे के सामने राष्ट्रीय एथलीट निधि सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला भी कर दिया। निधि ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
रोहटा रोड निधि सिंह रेलवे में टिकट निरीक्षक भी हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी मेरठ कैंट स्टेशन पर चल रही है। रविवार सुबह वह कैंट क्षेत्र से स्टेशन जा रही थीं। जैसे ही वह शीशे वाले गुरुद्वारे के पास पहुंचीं, तभी सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। किसी धारदार हथियार से उनके कंधे पर टंगे बैग को काटने का भी प्रयास किया। झटका लगते ही उन्होंने स्कूटी रोककर शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद निधि स्टेशन पहुंचीं और स्टाफ को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधि का कहना था कि गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और न ही बदमाश बैग काट सके। सदर बाजार थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर आई तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें