फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर युवती को मारने की कोशिश, पति बोला- पहली बेटी होने पर ही दे दिया था तलाक

Mon, 19 Dec 2016 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
बेटी होने पर युवती को मारने की कोशिश
विज्ञापन
दो बेटी पैदा होने से नाराज युवक ने पत्नी को मारने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने कहा कि वह बेटी पैदा होने के बाद ही पत्नी को तलाक दे चुका है।
विज्ञापन


क्या है मामला
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के फिरोज नगर निवासी नसरीन की शादी तीन साल पहले किदवाई नगर निवासी माजिद के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। नाराज युवक अपनी पत्नी का उत्पीड़न करने लगा। गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। लेकिन परिजनों के समझाने पर वह कुछ शांत हुआ। अब चार माह पहले नसरीन ने जिला अस्पताल में दूसरी बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि युवक ने अस्पताल में ही बेटी की गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर मायके पक्ष के लोगों ने किसी तरह बचाया। आरोपी युवक पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने लिसाड़ीगेट थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाने में शिकायत करने के बाद युवक ने पत्नी को हत्या की धमकी दी। रविवार को लिसाड़ीगेट पुलिस ने माजिद को गिरफ्तार कर लिया। पति की गिरफ्तारी के बाद महिला भी परिजनों के साथ थाने पहुंच गई। थाने में भी आरोपी ने कहा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि दंपति में पहले से विवाद चल रहा है। महिला की शिकायत पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें