फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस के डंडे से युवक घायल, जमकर हंमागा, सड़क पर लगाया जाम, लाठीचार्ज 

Wed, 12 Jun 2019 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से कहासुनी के बाद पुलिस का डंडा लगने से एक युवक घायल हो गया। इस पर सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। वहीं ट्रक चालकों ने मेरठ गढ़ रोड पूरी तरह जाम कर दिया। तकरीबन एक घंटे की जद्दोजेहद के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया। युवक को उपचार के लिए भेजा। 
विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र में पुलिस की रूट डायवर्जन को लेकर एक ट्रक चालक के साथ कहासुनी हो गई। पुलिस के एक सिपाही ने ट्रक चालक को डंडा मार दिया जो उसकी आंख पर जाकर लगा।  इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मामले की जानकारी लगते ही ट्रक चालक इकट्ठा हो गए और जाम लगा दिया। इसी बीच सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। 

तकरीबन एक घंटा चले इस हंगामे के बाद गढ़ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और समझाबुझाकर घर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें