फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: चीनी मिल में अचानक हुआ हादसा, ट्रक चालक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 20 Nov 2019 11:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में चांदपुर चीनी मिल में चेन सेक्शन परिसर में गन्ना उतारने वाला चैनल गिरने से गन्ना लेकर आए एक ट्रक चालक की मौत हो गई। दो ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। मृतक के परिजनों ने मिल में हादसे के बाद भी चेन चलती मिलने पर हंगामा किया।  

विज्ञापन


चांदपुर में वेव ग्रुप की पीबीएस फूड्स शुगर प्राइवेट लिमिटेड चांदपुर के नाम से चीनी मिल है। बुधवार को मोहल्ला काजीजादगान निवासी इदरीश, मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी रईस, मोहल्ला सरायरफी निवासी इरशाद ट्रक से गन्ना उतरवाने के लिए ट्रक लाइन में लगाकर पास में ही बैठे थे। तीनों गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना भरकर लाए थे। शाम के समय अचानक मिल में चेन सेक्शन परिसर में ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि से गन्ना उतारने वाले पंजे का चैनल टूटकर वहां बैठे ट्रक चालकों के ऊपर गिर गया। जिसमें तीनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। रईस को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया। इदरीश व इरशाद को इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। रईस की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: शादी में गवाह बनने जा रहे चार दोस्तों की मौत, अब रह गया जिंदगी भर का गम, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल में घटी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मिल में चेन चलती देख हंगामा कर दिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए मिल प्रबंधक से चेन बंद करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। 

सूचना पर पहुंचे एसडीएम घनश्याम सिंह, सीओ राकेश श्रीवास्तव ने परिजनों को समझाया। सीओ, एसडीएम ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। जीएम केन प्रवीण सिंह का कहना है कि मिल में चेन ठीक चल रही थी। अचानक चैनल टूट गया जिसकी वजह से हादसा हुआ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें