फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी के निकट झूलेलाल मंदिर के सामने ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में बेगराजपुर निवासी पूजा (30) गांव भैंसी निवासी क्रिश (19) की मौत हो गई। जबकि घायल एक युवक भैंसी निवासी मोनू का मेरठ में उपचार चल रहा हैं। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात एक टैंपो खतौली से मंसूरपुर की तरफ जा रहा था। टेंपो जब गांव भैंसी के निकट झूलेलाल मंदिर के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी।हादसे में महिला व दो युवक घायल हो गए। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची खतौली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को रेफर कर दिया गया। बेगराजपुर मेडिकल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों युवकों को मेरठ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक मोनू का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत चिंताजनक बनी है। थाना पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई बेगराजपुर निवासी मोंटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें