फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर जाम से परेशानी

विज्ञापन
लावड़-लावड़ में टैंपों चौराहे पर लगा जाम । - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के टेंपो चौराहे पर जाम लगना आम हो गया है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिस कारण यात्रियों को जाम में फंसकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों को बृहस्पतिवार को लगे जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

टेंपो चौराहे पर सड़क किनारे लगे ठेले एवं टेंपो के खड़े होने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में कोई बड़ा वाहन आ जाए तो स्थिति ओर भी भयंकर हो जाती है। दरअसल इस जगह चौराहा होने के कारण चारों ओर से वाहन आने से जाम की समस्या लगना आम बात है। लेकिन आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए भी पुलिस बेखबर है। जबकि यहां से चंद कदम दूर लावड़ पुलिस चौकी है। बृहस्पतिवार को भी चौराहे पर जाम लगने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की गैर मौजूदगी में स्थानीय व्यापारियों ने जाम खुलवाने में मदद की। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन जाम लगने से उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि जाम के समाधान को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें