फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी कर रही परेशान, नहीं मिल रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी कर रही परेशान, नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

मोदीपुरम। अगस्त मेें सूरज आग उगल रहा है, तपिश बढ़ती जा रही है। उमस के कारण जीना मुहाल हो गया है। गर्मी का असर सुबह से ही बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 48 घंटे में थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में अगस्त का अंतिम सप्ताह गर्मी में रिकार्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार का दिन इस माह में तीसरी बार सबसे गर्म रहा। गर्मी का असर दिन में ही नहीं रात में भी चढ़ रहा है। इस कारण तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। गर्मी के कारण लोगों का बुराहाल है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 74 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। बंगाल की खाड़ी से बन रहे सिस्टम से वेस्ट यूपी में 48 घंटे में मौसम के बदलने के आसार हैं। 1 और 2 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले 8 दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
23 34 24
24 34.7 25.6
25 30.4 25.1
26 34.4 24.4
27 36.4 25.0
28 37.3 25.7
29 35.6 26.6
30 36.7 25.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें