फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरवशाली दिन: मेरठ के त्रिजल मलिक का राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में चयन, देश भर से चुने गए 25 छात्र

Sun, 25 Sep 2022 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी त्रिजल मलिक का राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में चयन हो गया है। हर सत्र में देश भर से केवल 25 छात्रों का ही चयन किया जाता है। उनके चयन पर परिजनों और रिश्तेदारों में उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन
Trijal Malik - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रांतिकारी नगरी मेरठ के लिए आज एक ओर गौरवशाली दिन आया है। मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी धर्मवीर सिंह मलिक के पौत्र त्रिजल मलिक का राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में चयन हो गया है। देहरादून स्थित इस संस्थान में देश के 25 छात्रों का ही एक सत्र के लिए चयन किया जाता है।

विज्ञापन


कठिन होती है चयन प्रक्रिया
इस संस्थान में प्रवेश लेने के लिए पहले लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और कठिन चिकित्सा परीक्षण होता है। इसमें शिक्षण प्राप्त करने के लिए लाखों देशप्रेमी भारतवासी छात्रों का अथक प्रयास रहता है। इस संस्थान में आठवीं कक्षा में प्रवेश होता है और 12वीं कक्षा तक शिक्षण व प्रशिक्षण का कार्य पांच वर्षों तक चलता है। शिक्षणार्थी के खर्च का अधिक भार केंद्र व आंशिक रूप में सम्बन्धित राज्य सरकार वहन करती हैं। 

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की मेरठ के 'कबाड़ से जुगाड़' अभियान की तारीफ, रंग ला रही मुहिम
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ निवासी त्रिजल मलिक का 20 सितम्बर 2022 से शैक्षणिक सत्र भी  शुरू हो गया है। त्रिजल मलिक ने सातवीं कक्षा की पढ़ाई प्रयागराज के सेंट जोजफ स्कूल से की। उनके पिता शिवेंद्र मलिक प्रयागराज में प्राइवेट कम्पनी में मैनेजर है। वहीं, माता नीतू दादरी में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका है। त्रिजल मलिक के दादा धर्मवीर मलिक ने कहा कि मेरे पौत्र ने यह श्रेष्ठ सफलता पाकर मेरे परिवार , मेरे राज्य उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें