फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा की तलाश: मेरठ में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा के लापता होने के लगे पोस्टर

Sun, 25 Sep 2022 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में लोगों ने 'विधायक रफीक अंसारी वोट लेने के बाद लापता हैं, उनकी तलाश जारी है।' लिखे पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर दिए हैं। इसी तरह के पोस्टर महापौर सुनीता वर्मा को लेकर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
शिकायत करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में लोगों ने 'सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा वोट लेने के बाद लापता हैं उनकी तलाश की जा रही है।' लिखे पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर दिए। लोगों ने महापौर और विधायक को कहा कि वोट लेने के बाद कोई नजर नहीं आया है। क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं, बीमारियों से जूझ रहे हैं। उसके बावजूद विधायक और महापौर क्षेत्र का हाल जानने के लिए भी नहीं पहुंचे हैं। जबकि चुनाव में घर-घर जाकर विधायक और महापौर वोट मांगते हैं।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्रवासी बदहाल जिंदगी पर मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही विधायक और महापौर यह बताएं कि बच्चे स्कूल कैसे जाएं? नमाज अदा करने के लिए मस्जिद कैसे जाएं  यही नहीं व्यापार ठप हो गया है। दुकानें बंद पड़ी हैं, चुनाव के दौरान विधायक और महापौर चुनाव के समय घर घर पहुंचते हैं लेकिन आज जब जनता परेशान है तो विधायक और महापौर गुमशुदा हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: कबाड़ से जुगाड़ अभिनव प्रयोग में राष्ट्रीय स्तर पर चमका मेरठ, पीएम मोदी ने की तारीफ, रंग लाई मुहिम
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कांच वाले पुल पर क्षेत्र के लोगों ने पूरी गली में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा की गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए। लोगों ने कहा मजबूर होकर पोस्टर लगाने पड़े हैं। जनप्रतिनिधि और नगर निगम अधिकारी कोई समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं है। जल भराव की समस्या से क्षेत्र में बीमारी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें