फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा नरपत सिंह को याद कर तिरंगा रैली निकाली

विज्ञापन
सरधना। गांव अकलपुरा में बाबा नरपत सिंह को याद कर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण
विज्ञापन
सरधना। अकलपुरा गांव में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1857 की क्रांति के जननायक वीर बलिदानी बाबा नरपत सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। देश के वीर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

संगोष्ठी के पश्चात गांव में तिरंगा रैली निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अकलपुरा को बलिदानियों का गांव घोषित करने एवं शहीद स्मारक के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल चौहान ने कहा कि 1857 की क्रांति में बाबा नरपत सिंह ने अद्वितीय शौर्य दिखाते हुए अंग्रेजों को कड़ा जवाब दिया और 22 जुलाई 1857 को मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। संचालन अजय सोम ने किया। कार्यक्रम में राजकुमार, योगेंद्र, श्रीओम, सूरज, छिद्दा सिंह, विनोद, विशेष सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें