फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

361 फीट लंबी अनोखी 'तिरंगा कांवड़' ने जीत लिया सबका दिल, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Aug 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियो के कारण पूरा हाईवे केसरिया रंग में रंगा हुआ नजर आने लगा है। यह सिलसिला रविवार को दिन भर जारी रहा। मेरठ के दौराला क्षेत्र के लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक 361 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ उनके सामने से गुजरी। इस कांवड़ को जिसने भी देखा देखता ही रह गया। लोगों ने भारत माता के जयकारों और भोलेनाथ की जयकार से इस अनोखी कांवड़ का स्वागत किया। जी हां, तस्वीरों में देखिए आखिर कितनी खास थी यह तिरंगा कांवड़ :-

विज्ञापन

सारे काम छोड़ कांवड़ देखने के लिए उमड़ी भीड़

तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को दौराला क्षेत्र से गुजरने वाली 361 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ ने हर किसी को चौंका दिया। इस अनोखी कांवड़ को देखने वाला हर शख्स जहां था वहीं रुक गया और कांवड़ को देखकर रोमांचित होता रहा। हालांकि, अनेक भव्य झांकियां दिन भर हाईवे की शोभा बढ़ाती रहीं लेकिन इस खास तिरंगा कांवड़ ने सभी का मन मोह लिया।
  

अनोखी कांवड़ के साथ लोगों ने ली सेल्फी

तिरंगा कांवड़ के साथ सेल्फी लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से हाईवे पर बम-बम भोले और केसरिया रंग ही नजर आ रहा है। रात के समय बड़ी-बड़ी झांकिया रंग बिरंगी लाईटों से सजी धजी चलती है तो लोगों के मन को उत्साह से भर रही है। झाकिंयों के साथ चल रहे बड़े-बड़े डीजे लोगों को रोमांचित कर रहे हैं। इसी क्रम में जब तिरंगा कांवड़ हाईवे से गुजरी तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां तक कि लोग इस अनोखी कांवड़ के साथ सेल्फी लेने से भी खुद को नहीं रोक पाए।

 कांवड़ को लेकर जा रही है 35 युवकों की टीम 

तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह दौराला हाईवे से गुजर रही फीट की तिरंगा कावंड़ को देखने के लिए भारी भीड़ रही। दरअसल, यह खास कांवड़ बुलंदशहर ले जाई जा रही है। बुलंदशहर के गांव केशोपुर सठला निवासी 35 युवकों की टीम इस कांवड़ को लेकर जा रही है। 
विज्ञापन

पहली बार कांवड़ ला रहे हैं टीम के सभी सदस्य

तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ ले जा रहे युवकों ने बताया कि वे सभी लोग ये कावंड़ पहली बार लेकर आए है और अगले वर्ष भी यह कावंड़ लेकर आएंगे। इस कावंड़ को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा। हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा के लिए बहुत से सेवा शिविर भी लगे हुए हैं और कावंड़ियों की सेवा कर रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें