फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 फीट लंबा तिरंगा, 20 फीट लंबा त्रिशूल लेकर निकले शिवभक्त 

Mon, 06 Aug 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तिरंगा कांवड़ के साथ कांवडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जैसे-जैसे शिवरात्रि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शिवभक्ति की बयार तेज हो रही है। सुहाने मौसम के बीच कांवड़िए शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। भगवान शंकर के भजनों पर झूमते हुए शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। सहारनपुर में कालका के कांवड़िए अपनी कांवड़ के साथ 110 फीट लंबा तिरंगा लेकर चल रहे हैं। मनमोहक झांकियों और आकर्षक कांवड़ों को देखने के लिए हाईवे पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

विज्ञापन


रविवार को मौसम सुहाना रहा। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और दिन में बूंदाबांदी भी हुई। इसी बीच कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में शिवभक्त नजर आए। एक तरफ जहां डाक कांवड़ लेने जाने का सिलसिला तेज हो गया है, वहीं कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर भी कांवड़िए भगवान शंकर के जयकारों के साथ तेजी से बढ़ रहे हैं। हाइवे पर जयकारा वीर बजरंगे, हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज है। 
 

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में मनमोहक झांकियां - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मार्ग पर लगे शिविरों में मां पार्वती और भोलेनाथ तथा राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी है। कलाकार भगवान के रूप में भजनों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रात के समय शिविरों की ओर उमड़ रहे हैं।

सहारनपुर के जनकपुरी चौक पर लगे शिविर में सचिन आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने महाकाल की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रदीप बंसल, बॉबी, अमित, विशाल, नवाब आदि ने महाकाल बने कलाकार का दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही शिव कांवड़ सेवा संघ कालका के कांवड़िए 110 फीट तिरंगा और कांवड़ लेकर हरिद्वार से सहारनपुर के रास्ते से अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें