फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कर्ण मंदिर पर पंकज धीर को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कर्ण मंदिर पर पंकज धीर को श्रद्धांजलि देते कस्बे के लोग स्रोत संवाद
विज्ञापन
धारावाहिक महाभारत में निभाई थी कर्ण की भूमिका
विज्ञापन



हस्तिनापुर। महाभारत ऐतिहासिक नगरी में स्थित श्री कर्ण मंदिर पर धारावाहिक महाभारत में महायोद्धा दानवीर कर्ण की भूमिका निभाकर अपने कुशल अभिनय द्वारा दर्शकों का मन मोह लेने वाले फिल्म, टीवी अभिनेता पंकज धीर के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इसमें श्री कर्ण मंदिर के महंत स्वामी शंकर देव के साथ कस्बे के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अभिनय को याद किया।
भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि अभिनेता पंकज धीर ने अपने जीवनकाल में महाभारत धारावाहिक में महान योद्धा, परम दानवीर कर्ण की भूमिका निभाकर उनका नाम केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व में अमर हो गया। धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाते हुए उन्होंने हस्तिनापुर के इतिहास को दुनिया को बताया था। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. विनोद पंवार, जेपी बैंसला, बृजेश कुमार, सुमित चौधरी गोलियान, राजकुमार, मोहित चौधरी, अजय चौधरी, सतीश चंद्र, भुवनेश कुमार आदि ने पंकज धीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें