फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न दिवंगत चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र के गांव खानपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा को राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रवि भारत चिकारा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सही मायनों में देश के सभी वर्गों के सच्चे हितैषी थे। ग्रामीणों ने उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस मौके पर शांतनु चिकारा, मास्टर भोपाल सिंह,चेतन चिकारा, अंकित, वरुण चिकारा, विवेक चिकारा, राजकुमार, ओमवीर शिवाच, रामपाल कश्यप, जयपाल सिंह, अजब सिंह, सतीश ठेकेदार, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें