संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने वर्ष 1975 में अपने कर-कमलों से महाविद्यालय की नींव रखी थी, जो संस्था के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी जयंत सिंह द्वारा महाविद्यालय को 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध कराया जाना संस्था के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. मदनपाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. हरमीत सिंह, राजीव कुमार, कुलदीप गुप्ता, शिवांक, नीटू, प्रेरित राजोरिया सहित छात्र-छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
एसजी वर्ल्ड स्कूल में भी चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा नेता संजय चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल किसानों के मसीहा ही नहीं, बल्कि देश के महान अर्थशास्त्री और दूरदर्शी राजनेता भी थे। गोष्ठी में वक्ताओं और स्कूल स्टाफ ने चौधरी साहब के जीवन, सिद्धांतों और देश के विकास में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। डायरेक्टर संजय चौधरी सहित अतिथियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुगन शर्मा, हिमांशु त्यागी, नीरज त्यागी, प्रवीण सैनी, दीपक, मीनाक्षी, निशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।