फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंडित लेखराम आर्य के बलिदान को नमन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में पंडित लेखराम आर्य के बलिदान दिवस पर उनको नमन किया गया। प्रधान राजेश सेठी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि धर्मांतरण के कुचक्र को तोड़ने के लिए लेखराम आर्य ने अपना जीवन बलिदान कर दिया।
विज्ञापन

राजेश सेठी ने बताया कि पंडित लेखराम का जन्म 1858 में सैदपुर चकवाल में हुआ था। 17 वर्ष की आयु में पुलिस में भर्ती होने के बाद उनका झुकाव आर्य समाज की ओर बढ़ा। वर्ष 1880 में उन्होंने पेशावर में आर्य समाज की स्थापना की। 1893 में नौकरी छोड़ वे पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। उन्होंने धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई। उनका जीवन वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार को समर्पित रहा। कार्यक्रम में भजन और देवयज्ञ भी हुआ। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, आनंद वर्धन झा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद कुमार, विकास शर्मा, विजय बंसल, नेत्रपाल आर्य, आशीष सेठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें