फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कुलपति संगीता शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत के विश्वास, गौरव, एकता और राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान है। उन्होंने युवाओं को वैश्विक समस्याओं के समाधान का हिस्सा बनने के लिए भी प्रेरित किया।
कुलपति ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं है। इसका लक्ष्य विवेक का विस्तार और जिज्ञासा का जागरण भी है। विश्वविद्यालय कौशल-आधारित शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम ज्ञान को अनुसंधान से जोड़ेंगे, अनुसंधान को नवाचार से जोड़ेंगे, नवाचार को समाज से जोड़ेंगे और समाज को विकसित भारत के महान राष्ट्रीय लक्ष्य से जोड़ेंगे। कार्यक्रम का समापन जय हिन्द, जय भारत और भारत माता की जय के उद्धोष से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें