फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहीदे वतन मातादीन वाल्मीकि को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा के तत्वावधान में मोहल्ला खाकरोबान स्थित शाखा अध्यक्ष सुगनचंद धिगान के निवास पर 1857 की क्रांति के प्रथम महानायक शहीदे वतन मातादीन वाल्मीकि का शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कहा कि 10 मई 1857 को भारत की प्रथम क्रांति का प्रमुख दिन माना जाता है, लेकिन इससे पहले बैरकपुर छावनी में तैनात मातादीन वाल्मीकि ने विद्रोह के बीज बो दिए थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की इकाई में कारतूस निर्माण कार्य से जुड़े मातादीन वाल्मीकि ने सैनिकों को कारतूसों में गाय और सूअर की चर्बी इस्तेमाल होने की जानकारी दी थी। इसके बाद सैनिकों में अंग्रेजों के खिलाफ आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रांति की चिंगारी भड़काने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मातादीन वाल्मीकि को 8 अप्रैल 1857 को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। इसके बाद देशभर में अंग्रेजों के खिलाफ विरोध तेज हो गया और आजादी की लड़ाई ने व्यापक स्वरूप ले लिया।
पूर्व सभासद महिपाल वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के अनेक वीरों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन



इस मौके पर रविंद्र टांक, राजू, दिनेश, विनोद, बबलू धिगान, जयचंद, प्रीतम, सोनू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें