फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौधरी चरण सिंह पार्क में मोमबत्ती जला दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह पार्क में समाजसेवी, व्यापारी और छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौन प्रार्थना के बाद हत्यारोपी पुलिसकर्मी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

ऐनुद्दीन शाह ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जानी चाहिए। एफआईआर होना और मुजरिम का पकड़ा जाना पूरा न्याय नहीं है। न्याय तभी होगा जब अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिले। डॉ. अमित पाठक ने कहा कि प्रियांशु के परिवारजन इस दुख की घड़ी में जब अपने आपको नहीं संभाल पा रहे हैं। ऐसे में वह अहमदाबाद जाकर केस की पैरवी कैसे कर सकेंगे। पुलिस के हाथ में सारी जांच है, जो गुजरात की पुलिस द्वारा प्रभावित हो सकती है। विपुल सिंघल ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई दिल्ली हो और जांच सीबीआई को सौंपी जाए। इस दौरान अजय वर्मा, शुभांकर शर्मा, अपूर्व गुप्ता, अर्जुन टंडन, राजीव मोहन, संस्कार शर्मा रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें