फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के ट्रायल तीन अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक अयोध्या में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए तीन अक्तूबर को जिला स्तरीय ट्रायल तोपखाना फुटबाल मैदान में दोपहर तीन बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल चार अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को होगी पैदल चाल प्रतियोगिता
खेल निदेशालय की ओर से गांधी जयंती दो अक्तूबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पुरुषों के लिए पांच किमी और महिलाओं के लिए तीन किमी की पैदल चाल होगी। सुबह 6.30 बजे स्टेडियम के मुख्य द्वार से पैदल चाल शुरू होगी और मुख्य विकास अधिकारी आवास, कमिश्नरी कार्यालय से होते हुए वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगी। इसी रूट पर पांच किमी के राउंड होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर एक अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें