फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर ट्रायल 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक कानपुर में किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 27 अक्तूबर को तोखाना फुटबाल मैदान में दोपहर 3 बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल 28 को सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय सब जूनियिर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 3 नवंबर से 10 नवंबर तक मऊ में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 30 अक्तूबर को तोपखाना मैदान में दोपहर 3 बजे से और मंडल के ट्रायल 31 को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर से 15 तक बस्ती में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 6 नवंबर को दोपहर तीन बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 7 नवंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता 4 नवंबर से 6 तक इटावा में होगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 27 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडल के ट्रायल 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे। इन प्रतियोगिता को लेकर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें