मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक लखनऊ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 23 को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर बाद तीन बजे से होंगे।
वहीं, मंडलीय ट्रायल 24 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे से होंगे। इसके अलावा प्रदेशीय सीनियर महिला व पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन एक जनवरी से तीन जनवरी तक आगरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम का चयन होगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 26 दिसंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर बाद तीन बजे से और मंडलीय ट्रायल 27 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे से होंगे। संवाद