मेरठ। पायथन एमएमए क्लब की ओर से रविवार को दिल्ली में (एमएमए) मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के सेंट जोंस स्कूल के कक्षा नौ के छात्र रिहान पठान ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने एमएमए के पैंटोम वेट में नॉक आउट क्लब के प्रतियोगी को हराकर पदक जीता। रिहान पठान कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती कोच कुलविंदर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले वह जूडो प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। संवाद