फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 19 अप्रैल से शतरंज खिलाड़ियों की होगी ट्रायल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला शतरंज संघ मेरठ उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों का चयन कर रहा है। यह चयन प्रक्रिया विभिन्न आयु वर्गों के शतरंज खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

सहसचिव विवेक त्यागी ने बताया कि अंडर-9, अंडर-17, अंडर-19 ओपन वर्ग और अंडर-7 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन 19 अप्रैल को होगा। यह टूर्नामेंट शांति निकेतन स्कूल में होगा। इन वर्गों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। इसके अतिरिक्त अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 ओपन वर्ग के ट्रायल 25 व 26 अप्रैल को होंगे। बालिका वर्ग में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों के ट्रायल भी इन्हीं तिथियों पर होंगे। इन प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण 23 अप्रैल तक कराया जा सकता है। सभी ट्रायल शांति निकेतन स्कूल में ही आयोजित किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया के तहत अंडर-7, अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-17 वर्ग से दो-दो बालक व दो-दो बालिकाएं चुनी जाएंगी। अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग में चार-चार बालक और चार-चार बालिकाएं चयनित होंगी। चयनित खिलाड़ी सीतापुर में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज प्रतियोगिता में मेरठ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें