फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रेंच विधि और प्रमाणित बीज लगाने की सलाह

विज्ञापन
रोहटा।  बजाज शुगर मिल किनौनी में वैज्ञानिक गन्ना बुवाई विधियों पर वृहत किसान गोष्ठी का आयोजन कि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में वैज्ञानिक गन्ना बुवाई विधियों पर किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को वसंतकालीन गन्ना बुवाई, नई प्रजातियों, कीट-रोग प्रबंधन और भूमि सुधार की जानकारी दी गई।

चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल और गन्ना शोध केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. अवधेश डागर का स्वागत किया। डॉ. डागर ने 28-33 डिग्री तापमान को गन्ना बुवाई का श्रेष्ठ समय बताया। उन्होंने पौधों की जड़ों को 1-1.5 फुट गहराई तक जुताई करने और मिट्टी में ट्राईकोडरमा के उपयोग पर जोर दिया। रेड-रोट बीमारी से बचाव के लिए फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। बीज बदलाव कार्यक्रम के तहत को. 0238 के स्थान पर नई प्रजातियों जैसे को. 0118, को. 15023, को.शा. 13235 और को.शा. 18231 की ट्रेंच व रिंग पिट विधि से बुवाई का आह्वान किया। को. 15023 प्रजाति को गेहूं कटाई के बाद बुवाई के लिए उपयुक्त बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जगदीश गुप्ता ने किसानों को उन्नत विधियों का अनुभव साझा करने को कहा। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने 4-5 फुट की दूरी पर बुवाई और प्रमाणित बीज के महत्व पर जोर दिया। केपी सिंह ने किसानों से मिल द्वारा उपलब्ध अनुदान, कीटनाशक व फफूंदीनाशक सुविधाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने साफ और ताजा छिला गन्ना ही मिल को सप्लाई करने की अपील की। गोष्ठी के अंत में प्रगतिशील कृषक वेदपाल को 25 फीसदी अनुदान पर ट्रेंच प्लांटर प्रदान किया गया।

रोहटा।  बजाज शुगर मिल किनौनी में वैज्ञानिक गन्ना बुवाई विधियों पर वृहत किसान गोष्ठी का आयोजन कि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें