फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कान्हा गोशाला में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को कान्हा गोशाला, दौराला में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा (सहजन) के पौधे रोपित किए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. साक्षी चौहान, अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह, विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग मेरठ प्रांत के प्रांत सह मंत्री एवं गो सेवक जितेंद्र कांबोज, चौधरी अमन सिंह, चौधरी, विनोद लंबरदार और रवि चौधरी ने पौधरोपण किया। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और गोसंवर्धन का संकल्प भी लिया। कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरिंगा के पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और इनके पत्ते गोवंश के लिए पौष्टिक आहार का कार्य करते हैं। बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के गो सेवा आयोग के सदस्य श्याम बिहारी के निर्देशानुसार कान्हा गोशाला में सहजन के पौधे लगाए गए हैं, जिससे गोशाला में संरक्षित गोवंश को गुणवत्तापूर्ण पोषण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें