फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्री गार्ड करेंगे पौधों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए पंचायत उद्योग रजपुरा व ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा प्रत्येक गांव में 20 ट्री गार्ड भिजवाए गए, जिससे पौधों की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और मुख्यमंत्री के वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने की दिशा में सराहनीय कदम उठाते हुए पंचायत उद्योग रजपुरा व ब्लॉक प्रमुख के पति कौशल चौहान द्वारा ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम में लगाए गए पौधों की मवेशियों से सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड बनवाए गए हैं। ताकि यही पौधे सुरक्षित रहे और आगे चलकर विशाल वृक्ष का आकार ले सकें। कौशल चौहान ने कहा कि ब्लॉक के गांवों में पौधे तो लग गए हैं लेकिन उनकी सुरक्षा की चिंता बनी हुई थी। उन्होंने इस समस्या को दूर करने के लिए एडीओ पंचायत मनोज सिसोदिया और व्यवस्थापक विश्वास शर्मा के कुशल प्रबंधन में प्रत्येक ग्राम पंचायत तक ट्री-गार्ड भिजवाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें